- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
Lemongrass,
लेमनग्रास को लोग औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं लेमन ग्रास को लोग औषधि का पौधा भी कहते हैं इसमें एंटी बैक्टीरिया ,Anti-inflammatory , एंटीफंगल गुण होते हैं जो हमें कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाते हैं इसमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है सौ ग्राम लेमन ग्रास में 70 ग्राम पानी होता है इसमें कार्बोहाइड्रेट और फेट की क्षमता बहुत ना के बराबर होती है इसे कई सारी औषधियों में के रूप में प्रयोग किया जाता है कई सारी बीमारियों के लिए प्रयोग में लाया जाता है इसमें विटामिन सी ,बी6 , कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस , मिनरल्स ,जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम ,सोडियम और कई सारी चीजें पाई जाती हैं ।
लेमन ग्रास को और किन-किन नामों से जाना जाता है।
लेमन ग्रास को हिंदी में रोहित खास, चाइना घास ,भारतीय नींबू घास ,मालाबार घास ,कोचीन घास कहते हैं लेमनग्रास को आयुर्वेदिक में भूतृण ,जराकुश कहते हैं।
लेमन ग्रास को अरबी में इजखर मक्की कहते हैं।
लेमन ग्रास को उर्दू में इज़खर हैं
Cymbopogon citratus इस का लेटन नाम है।
लेमनग्रास की पहचान
लेमन ग्रास आम घास से ज्यादा लंबी होती है इसकी लंबाई 2 से 3 फीट तक होती है और इसे थोड़ा सा मसलने पर नींबू की खुशबू आती है इसीलिए इसे लेमन ग्रास कहते हैं इसकी पत्तियां नीचे से चोङी और ऊपर से पतली होती है और इस के किनारे थोड़े धारदार होते हैं ,लेमनग्रास ऑयल से ब्यूटी प्रोडक्ट और मच्छर मारने की दवाइयां बनाई जाती है।
लेमन ग्रास के फायदे
लेमन ग्रास हमारे शरीर को हानिकारक तत्वों से मुक्त करता है यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पाचन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है बुखार आने पर भी इसका प्रयोग किया जाता है यह रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी बढ़ाती है, इसके प्रयोग से हमारे शरीर में कई सारे इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता आती है इसके प्रयोग से cholesterol की समस्या दूर हो जाती है और फैटी लीवर (fatty liver) की समस्या को भी दूर करने में यह बहुत उपयोगी है ,यदि खाने के बाद लेमनग्रास टी का प्रयोग किया जाए तो इससे फैटी लीवर की समस्या दूर हो जाती है क्योंकि लेमन ग्रास हमारे शरीर के सारे चिकने विषैले पदार्थों को यूरिन के जरिए निकाल देता है जिसस फैटी लीवर की समस्या 1 महीने के अंदर ठीक हो जाती है।
लेमन ग्रास का प्रयोग
लेमन ग्रास को हम कई तरीकों से अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं लेमनग्रास टी का प्रयोग कर सकते हैं लेमनग्रास टी बनाने के लिए पानी ,लेमन ग्रास ,अदरक, इलायची का प्रयोग कर सकते हैं ,इसको हम नींबू के छिलकों की जगह यूज कर सकते हैं ,लेमन ग्रास का पेस्ट बनाकर करी में भी यूज कर सकते हैं ,लेमन ग्रास को हम सुखाकर किसी चीज में स्टोर करके भी रख सकते हैं, ,लेमन ग्रास मे कीड़े बहुत कमी से लगते हैं एक बार उगाने पर इसकी फसल4 / 5 साल तक चल सकती है
लेमन ग्रास का उपयोग ज्यादा ना करें इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं दिन में एक या दो बार ही इसका इस्तेमाल करें क्योंकि यह एक औषधि है और औषधि को नियमित रूप से प्रयोग में लाया जाता है।



Comments
Post a Comment