- Get link
- X
- Other Apps
Our body also requires small amounts of mineral salts in comparison to carbohydrates, fats, proteins,
- Get link
- X
- Other Apps
Small amounts of mineral salts are also required,
हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट ,वसा ,प्रोटीन की तुलना में खनिज लवणो(mineral salts) की अल्प मात्रा भी आवश्यक होती है, खनिज लवणों के ना होने से शरीर का सुचारू रूप से चलना असंभव है शरीर की विभिन्न सामान्य प्रक्रियाओं के परिचालन(Operating) के लिए खनिज लवणों हमारे आहार(diet) में होना बहुत आवश्यक है , कैलशियम, फास्फोरस ,पोटैशियम ,गंधक या सल्फर ,सोडियम,क्लोरीन ,मैग्निशियम ,लोहा ,आयोडीन, तांबा इन्हें खनिज लवण कहते हैं इन सभी खनिज लवणों की शरीर में जरूरत रहती है इनके जरिए ही हमारा शरीर पूर्ण रूप से चलता है और यह खनिज लवण हमें भोज्य पदार्थों से प्राप्त होते हैं खनिज लवण जहां एक और शरीर के निर्माण के लिए विशेष उपयोगी है वही साथ ही शरीर की विभिन्न क्रियाओं को बनाए रखने के लिए भी सहायक है।
रक्त के महत्वपूर्ण भाग हीमोग्लोबिन का निर्माण मुख्यतः लौह लवण से होता है रक्त में कैल्शियम की भी पर्याप्त मात्रा होती है इसके अलावा तांबा भी हमारे रक्त में मौजूद होता है ।
कैल्शियम ,फास्फोरस लवण हमारे दांत और हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
खनिज लवण रक्त में अम्ल एवं क्षार (Acids and bases) के संतुलन को बनाए रखने में सहायता करते हैं।
खनिज लवणों के प्रभाव से शरीर में उपस्थिति विभिन्न पदार्थ घुलनशील बनते हैं तथा उन्हें शरीर में अनेक भागों तक जाने में सहायता प्राप्त करते हैं।
खनिज लवण पाचक रसों को उत्प्रेरित करते हैं जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है।
मानव शरीर में अनेक अंतः स्रावी ग्रंथियां (Endocrine glands)होती हैं जो कई प्रकार के रसों का निर्माण करती हैं इन ग्रंथियों द्वारा जो रस बनाया जाता है उसके निर्माण में भी इन खनिज लवणों का ही योगदान होता है ।
इन खनिज लवणों की उपस्थिति से हमारे शरीर के पाचक रस पूर्णतया अम्लीय या क्षारीय(Acidic or alkaline)बनने से बचे रहते हैं ।
इन खनिज लवणों का सेवन हम कैसे कर सकते हैं जिससे हमारी शरीर का विकास पूर्ण रूप से हो सके ।
कैल्शियम दूध ,केले, गेहूं ,चावल ,राई ,आलू, मूली, शलजम ,शकरगंज में कैल्शियम पाया जाता है ।
लौह खनिज हरी पत्तेदार सब्जियों, पालक,चुकंदर ,अनार,गन्ने के रस और और मांस, यकृत, अंडों में लौह खनिज पाया जाता है।
फास्फोरस दूध ,दूध से बने पदार्थ ,दालें, अनाज, मांस, मछली, अंडे में पाया जाता है ।
सोडियम साधारण नमक के अलावा खनिज पदार्थों में भी सोडियम पाया जाता है ।
आयोडीन आयोडीन युक्त नमक और कुछ सब्जियों में भी आयोडीन पाया जाता है।
क्लोरीन सभी भोज्य पदार्थों में पाया जाता है नमक में सबसे ज्यादा पाया जाता है।
मैग्नीशियम सभी अनाजों में, दालों में सब्जियों ,केलो , डार्क- चॉकलेट , ड्राई फ्रूट, एवोकाडो , फलियो में पाया जाता है।
पोटेशियम ,पोटेशियम मांस, अंडे ,वनस्पतियों खाघ पदार्थों में पाया जाता है ।
गंधक मांस ,मछली ,अंडे ,दूध इसके अलावा, अनाज , मूली ,पालक आदि में गंधक पाया जाता है







Comments
Post a Comment