- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
वसा (fat)
Fat is necessary for us
जिस तरह हमारी बॉडी के लिए कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस, मिनरल्स जरूरी है उसी तरह वसा(fat) भी बहुत जरूरी है वसा हमें जीव-जंतुओं और पेड़- पौधों से प्राप्त होता है वसा हमें दूध तथा दूध से बने सामान जैसे दही रबड़ी आदि मांस ,मछली, अंडे का पीला भाग तथा सूखे मेवे एवं फलों से वसा प्राप्त होती है वसा शरीर में संचित ऊर्जा प्रदान करती है जब हमारे शरीर में और मुख्य पदार्थ ऊर्जा पदार्थ भोजय पदार्थ विघमान नहीं होती उस समय वसा ही हमे ऊर्जा प्रदान करती है जो भी हम खाते हैं उन सब में ऊर्जा (energy)का होना आवश्यक है वसा हमारे शरीर मे इस लिए भी जरूरी है कि कुछ विटामिंस अपने आप घुलनशील नहीं होते ।
विटामिन ए ,डी तथा के यह अपने आप घुलनशील नहीं होते इनको खोलने के लिए वसा की जरूरत पड़ती है अगर हमारे शरीर में वसा नहीं होगी तो हम इन विटामिनों को हजम नहीं कर पाएंगे वसा हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और पाचन (digestion)क्रिया को बेहतर बनाती है हमारे शरीर में अमाशय और आतों( Stomach and Intestine)को चलाने में सहायता देती है वसा हमारे शरीर में बहुत महत्वपूर्ण भाग निभाती है वह हमारे शरीर के ताप क्रम को भी नियमित रखती है हमारे शरीर को कई तरह से सुरक्षा प्रदान करती है ,हमारे शरीर में जो कोमल (delicate)होते हैं जैसे के हृदय और गुर्दे इनके चारों तरफ एकत्र हो जाती है तथा यह अंक बाहरी आघातो से सुरक्षित हो जाते हैं
शरीर में वसा की कमी से शारीरिक वृद्धि(physical growth)रुक जाती है इसकी कमी से त्वचा पर भी कुछ रोगों का आना संभव है हमारे भोजन में वसा की कमी का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है ।
वसा की अधिक मात्रा होने पर रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है जिससे हृदय संबंधी बीमारियां हो जाती हैं और इसके अलावा वसा की अधिकता से मोटापा जैसी बीमारी भी हो सकती है और साथ ही पाचन क्रिया भी खराब हो सकती है
(जीव जंतु ,दूध तथा दही या दूध से बनी कोई भी चीज ,मांस, मछली, अंडे का पीला भाग ,मछली के यकृत से निकला तेल तथा पशुओं की चर्बी , बीजों एवं अनाज से निकले तेल, सूखे मेवे और फल वसा के मुख्य स्त्रोत हैं इन सब से हमें वसा प्राप्त होती है।)

Comments
Post a Comment