- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
A healthy soul resides in a healthy body.
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा निवास करती है मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता है तो उसे हर काम को करने में अच्छा लगता है और हर काम को आसानी से कर सकता है । स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? यह ऐसा प्रश्न है जिसका निश्चित कोई उत्तर नहीं है अभी तक। और नहीं कोई दे पाया है, इस प्रश्न का उत्तर स्वयं इन प्रश्नों में निहित है अगर इन सब प्रश्नों का जवाब ना है तो समझो आप स्वस्थ हैं क्या हम बीमार हैं क्या हमें कमजोरी महसूस होती है क्या हमें कार्य करते समय घबराहट महसूस होने लगती है क्या हम काम करते समय जल्दी थक जाते हैं आदि प्रश्नों का उत्तर अगर हां है तो आप बीमार हैं और यदि प्रश्नों का उत्तर ना है तो आप स्वस्थ है।
What is good health?
अच्छा स्वास्थ्य किसे कहते हैं अच्छे स्वास्थ्य की कई निशानियां होती हैं आपने देखा होगा दुनिया में बड़े-बड़े डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के लक्षणों का एक चार्ट बनाया है अपने अनुसार लगभग सभी के लक्षण एक से होते हैं स्वस्थ मनुष्य किसे कहते हैं और स्वस्थ मनुष्य कैसा होता है उसकी क्या निशानियां है।
🔸️स्वस्थ मनुष्य के नाखूनों का रंग गुलाबी होता है ।
🔸️पैर के तलवों का रंग शरीर के दूसरे भागों से मिलता हुआ होता है।
🔸️दातों का रंग सफेद होता है और चमकदार होता है।
🔸️जीभ साफ होती है चिकनी गुलाबी ।
🔸️बाल चिकनी और मुलायम होते हैं ।
🔸️मुंह पर झाइयां नहीं होती और होठों का रंग गुलाबी होता है ।
🔸️शरीर का प्रत्येक अंग सुडोल होता है ,कमर पतली होती है और छाती चौड़ी होती है पेट बाहर नहीं होता।
🔸️सांस की गति साधारण होती है और किसी तरह की कोई आवाज नहीं आती और ना ही दुर्गंध आती है।
🔸️नींद लंबी आती है और स्वप्न रहित आती है ।
🔸️प्रातःकाल सो कर उठने के बाद शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है ताजगी रहती है ।
🔸️मनुष्य को सही समय से भूख लगती है ।
🔸️मल बनकर आता है ना कब्ज होते हैं और ना ही दस्त आदि मल में से तेज दुर्गंध नहीं आती ।
🔸️भोजन करने के पश्चात पेट में से कोई आवाज नहीं आती गुड़ गुड़ की ।
🔸️मुंह का स्वाद ठीक बना रहता है। बार-बार थूकना या खकार नहीं आती ।
🔸️कोई भी काम करने में हिचकिचाहट नहीं होती ,थकान नहीं होती।



Comments
Post a Comment