Happy new year 2024

Health and fitness , thand se kese bache


सर्दियों से बचने का उपाय

हम सब जानते हैं सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है सर्दियों से बचने के लिए शरीर में गर्माहट होना अत्यधिक जरूरी है l
• सर्दियों से बचने के लिए अदरक की चाय का सेवन करें या मसाले वाली चाय जिसमें तुलसी लॉन्ग इलायची अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं ।
• जहां तक हो सके सर्दी से बचने के लिए गर्म चीजों का सेवन करें सर्दी से बचने के लिए हम डाबर च्यवनप्राश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।सर्दी जुखाम छोटी छोटी चीजों से बचाता है।
• सर्दियों में जहां तक हो सके घर से बाहर तभी निकले जहां जरूरी हो अनावश्यक तौर पर घर से बाहर ना निकले ,अपने आप को पूरा ढक कर रखें ।
       
Sardiyo se bachne ka upaye


• नाक बंद होने पर गर्म पानी में vicks डालकर भ पारा ले।
• गर्म चीजों का इस्तेमाल करें खाने में जिन की तासीर गर्म होती हो ड्राइफ्रूट्स, सब्जियों का जिन चीजों की तासीर गर्म होती है उन चीजों का सेवन करें जिसमें मछली, अंडा, तिल, बादाम ,अखरोट ,अदरक ,लॉन्ग शहद ,बाजरे की रोटी ,दालचीनी आदि चीजें आती है
• और ऐसी चीजें जिसके बारे में आपको अधिक जानकारी हो उनका सेवन करें यदि सर्दियों में अत्यधिक तबीयत खराब हो जाए तो डॉक्टर की सलाह लें खुद से उपचार ना करें।
• सर्दियों से बचने के लिए घर में जलाने वाली अंगीठी का इस्तेमाल करें।
• सर्दियों में जब हाथ, पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं उन पर गुनगुने सरसों के तेल में नमक डालकर मसाज करें और मौजों से ढक कर रखें।
• कैल्शियम की कमी से शरीर में ठंड का एहसास ज्यादा होता है कैल्शियम भरपूर मात्रा में लें। जिससे ठंड को बर्दाश्त करने की शक्ति प्रदान होगी कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कैल्शियम से भरपूर मात्रा वाली चीजों का सेवन करें इसे बदाम जैसे बदाम, तिल ,दूध ,अंडा , मछली आदि।
• ठंड से बचने के लिए जहां तक हो सके सर और पैरों को ढक कर रखें।

Comments